बिग बॉस सीजन 4 की विनर और टेलीविजन एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) के बयान पर बवाल बढ़ गया है। धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में एक्ट्रेस श्वेता तिवारी पर भोपाल के श्यामला हिल्स थाने में FIR दर्ज की गई है। एक वेब सीरीज के प्रमोशन के लिए आईं श्वेता ने मीडिया के सामने कहा था कि उनकी ब्रा का साइज ‘भगवान’ ले रहे हैं। भोपाल के सोनू प्रजापति ने श्वेता के खिलाफ FIR दर्ज कराई।

इसके पहले गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने श्वेता के बयान पर ऐतराज जताते हुए भोपाल पुलिस कमिश्नर से रिपोर्ट देने को कहा था। पुलिस एक्ट्रेस को उनके इस बयान के लिए नोटिस जारी करेगी। श्वेता फैशन से जुड़ी वेब सीरीज के प्रमोशन के लिए प्रोडक्शन टीम के साथ 26 जनवरी को भोपाल आई थीं। जिसकी शूटिंग भोपाल में होना है।

शहर के एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया के सामने श्वेता तिवारी जिस ‘भगवान’ की बात कर रही थीं, वो इस वेब सीरीज में उनके को-एक्टर सौरभ राज जैन हैं। मंच पर श्वेता के साथ एक्टर कंवलजीत, सौरभ राज जैन, रोहित रॉय और दिगंगना सूर्यवंशी भी मौजूद थे। ये सभी वेब सीरीज ‘शोस्टॉपर’ के प्रमोशन और अनाउंसमेंट के लिए आए थे।

सीरीज में सौरभ ब्रा फिटर के किरदार में हैं। सौरभ इससे पहले महाभारत टीवी शो में भगवान श्रीकृष्ण का किरदार निभा चुके हैं। इवेंट के होस्ट साहिल ने उनसे पूछा कि आप अभी तक भगवान का किरदार निभाते थे और अब सीधे एक ब्रा फिटर का किरदार कर रहे हैं। इसी बीच श्वेता ने हंसते हुए कह दिया- सीरीज में ‘भगवान’ मेरे ब्रा का साइज ले रहे हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!