हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर को Z+ सिक्योरिटी दी जाएगी। प्रदेश में वीआईपी सुरक्षा के आकलन के लिए बनाई कमेटी से इनपुट मिला है कि किसान आंदोलन वन और टू के कारण उन्हें खतरा बना हुआ है। जिसके बाद सरकार ने ये फैसला लिया है। वहीं पूर्व गृहमंत्री अनिल विज की सुरक्षा का घेरा कम किया जाएगा।

हरियाणा में अब Z प्लस सिक्योरिटी वाले 3 नेता हो जाएंगे। जिसमें गर्वनर बंडारू दत्तात्रेय, सीएम नायब सैनी के साथ पूर्व सीएम मनोहर लाल भी शामिल हो जाएंगे। Z प्लस सुरक्षा में 10 से ज्यादा एनएसजी कमांडो और पुलिस कर्मी समेत 55 ट्रेंड जवान तैनात किए जाते हैं।

वहीं हाल ही में पहले पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला को Y+ कैटेगरी की सुरक्षा मिली थी।

सुरक्षा आकलन समिति समय-समय पर प्रदेश के लोगों की सुरक्षा का आकलन करती रहती है। इसलिए किसी व्यक्ति की सुरक्षा घटाने या बढ़ाने का फैसला किया जाता है।

सरकार के खुफिया सूत्रों के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यकाल में किसान आंदोलन हुआ था। अब किसान आंदोलन दो चल रहा है। हालांकि किसान आंदोलन -2 के दौरान ही उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है, मगर सुरक्षा आकलन कमेटी ने पाया कि पूर्व सीएम मनोहर लाल पर खतरे को देखते हुए जेड प्लस कैटेगरी की सुरक्षा देना उचित होगा।

इस आकलन के आधार पर उन्हें जेड प्लस कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है। हालांकि आधिकारिक तौर पर हरियाणा सरकार के अफसर पूर्व सीएम मनोहर लाल को जेड प्लस कैटेगरी की सुरक्षा पर कुछ भी कहने के लिए तैयार नहीं हैं ।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!