हरियाणा के दो राजनेताओं के ट्वीटर अकाउंट हैक कर लिए गए जिसमें से पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के अकाउंट के प्रोफाइल में छेड़छाड़ कर भूपेंद्र के साथ @iLove Albaik लिखा गया है तो वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ट्वीटर अकाउंट भी हैक कर उस पर उर्दू में एक मैसेज लिखा गया है।

बता दें कि पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने कल शाम को 6:15 बजे अंतिम मैसेज कर खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी देकर आइसोलेट होने की जानकारी दी थी और रविवार सुबह उनके अकाउंट को हैक कर प्रोफाइल में छेड़छाड़ कर ILoveAlbaik लिखा गया।


दूसरी तरफ कंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के ट्वीट अकाउंट भी हैक किया गया है। जिसमें रविवार सुबह 11:16 पर ट्वीट कर उर्दू में लिखा गया ” शुभ प्रभात..अंकल स्पूकी और हाईब्रीड आप पर हैं।”
