Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पूर्व CM और केंद्रीय मंत्री का ट्वीटर अकाउंट हैक – भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के प्रोफाइल में ILoveAlbaik और राव इंद्रजीत के ट्विटर पर उर्दू में लिखा गया

हरियाणा के दो राजनेताओं के ट्वीटर अकाउंट हैक कर लिए गए जिसमें से पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के अकाउंट के प्रोफाइल में छेड़छाड़ कर भूपेंद्र के साथ @iLove Albaik लिखा गया है तो वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ट्वीटर अकाउंट भी हैक कर उस पर उर्दू में एक मैसेज लिखा गया है।

बता दें कि पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्‌डा ने कल शाम को 6:15 बजे अंतिम मैसेज कर खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी देकर आइसोलेट होने की जानकारी दी थी और रविवार सुबह उनके अकाउंट को हैक कर प्रोफाइल में छेड़छाड़ कर ILoveAlbaik लिखा गया।

दूसरी तरफ कंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के ट्वीट अकाउंट भी हैक किया गया है। जिसमें रविवार सुबह 11:16 पर ट्वीट कर उर्दू में लिखा गया ” शुभ प्रभात..अंकल स्पूकी और हाईब्रीड आप पर हैं।”

Exit mobile version