हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को आय से अधिक संपत्ति के मामले में अदालत आज दोपहर 2 बजे सजा सुनाएगी। दिल्ली की राउज एवेन्यु कोर्ट में गुरुवार को सजा पर वकीलों की बहस के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। पूर्व सीएम ओपी चौटाला खुद व्हील चेयर पर कोर्ट में पहुंचे थे। चौटाला को होने वाली सजा पर इनेलो और दूसरी पार्टी के नेताओं की नजर है। इनेलो का भविष्य भी काफी हद तक आज होने वाली सजा पर निर्भर करेगा।

चौटाला की ओर से वकील ने अदालत में दलील दी है कि उनकी उम्र 87 साल है और लंबे समय से बीमार हैं। उनके पास 60 प्रतिशत दिव्यांगता का सर्टिफिकेट है, लेकिन अब वह 90 प्रतिशत दिव्यांग हो चुके हैं। स्वास्थ्य खराब रहता हैं और अपने कपड़े भी खुद बदल नहीं पाते। इससे पहले जेबीटी भर्ती मामले में जेल में सजा काट चुके हैं। जेल में रहते हुए 10वीं और 12वीं पास की है। वहीं, सीबीआई के वकील ने दलील दी है कि पूर्व सीएम को कम सजा देने से गलत संदेश जाएगा।

गौरतलब है कि चौटाला को अदालत ने 21 मई को दोषी करार दिया गया था। सीबीआई ने आय से अधिक संपत्ति के इस मामले में चौटाला के खिलाफ 106 गवाह पेश किए थे। पूर्व सीएम के खिलाफ सीबीआई ने 2005 में यह मामला दर्ज किया था। 2010 में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। चार्जशीट के बाद 16 जनवरी 2018 को ओपी चौटाला के बयान दर्ज हुए थे। सीबीआई ने चौटाला और उनके बेटों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए थे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!