अमृतसर। Golden Temple में ड्रेस कोड का पालन न करने पर एक विदेशी कपल को प्रवेश से रोक दिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में विदेशी कपल मंदिर में प्रवेश करने पहुंचता है, लेकिन वहां मौजूद एक सिख युवक उन्हें रोककर बताता है कि धार्मिक स्थल पर मर्यादा के अनुसार पूरे कपड़े पहनना जरूरी है। इस दौरान कपल टिकट के बारे में पूछता है, जिस पर युवक जवाब देता है कि यहां प्रवेश पूरी तरह निशुल्क (फ्री) है, लेकिन पहले उचित और पूरे कपड़े पहनकर आएं, तभी अंदर जाने की अनुमति मिलेगी।
बताया जा रहा है कि कपल निक्कर पहनकर पहुंचा था, जो गुरुद्वारे की मर्यादा के अनुरूप नहीं माना गया। युवक ने उन्हें सम्मानपूर्वक ड्रेस कोड की जानकारी दी और उचित वस्त्र पहनकर दोबारा आने की सलाह दी।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। कई लोग धार्मिक स्थलों की मर्यादा का पालन कराने की सराहना कर रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स इस पर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल में निक्कर पहन कर माथा टेकने जा रहे विदेशी कपल को सिख ने रोक दिया। महिला और युवक दोनों ने निक्कर पहनी हुई थी। सिख ने उन्हें गेट पर रोका और नियमों के बारे में बताया। सिख ने बताया कि निक्कर पहनकर अंदर जाना मना है।
इस दौरान विदेशी महिला ने टिकट के बारे में भी पूछा, जिस पर उसे बताया गया कि यहां एंट्री पूरी तरह फ्री है। दोनों को पूरे कपड़े पहनकर आने की सलाह दी। नियम समझने के बाद विदेशी महिला ने सहमति जताई। ये वीडियो 4 जुलाई का है। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
गुरुघर की मर्यादा से अवगत कराने के लिए सूचना बोर्ड लगाया गया है। इन पर स्पष्ट लिखा है कि कैप, शॉर्ट पैंट (निक्कर), कैप्री, मोजे और मिनी स्कर्ट पहनकर प्रवेश की अनुमति नहीं है। श्रद्धालुओं से सिर ढकने और पूरे कपड़े पहनकर ही गुरुद्वारा साहिब में प्रवेश करने की अपील की गई है।
