हरियाणा में गुरुवार रात से ही रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है। इससे कई इलाकों में जलभराव की शिकायतें मिली हैं। नदी-नाले उफान पर हैं। पंचकूला में देर रात से सुबह तक हुई इस सीजन की सबसे भारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। खटौली गांव में टांगरी नदी पर बने पुल का एक हिस्सा बह गया। नदी में आई बाढ़ और उफान के कारण टांगरी नदी पर बने पुल का एक हिस्सा बहने के बाद प्रशासन ने पुल के आसपास बैरिकेटिंग कर दी है। पुल से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रुक गई है।

पुलिस प्रशासन ने लोगों को नदी और क्षतिग्रस्त पुल के आसपास जाने से प्रतिबंधित कर दिया है। पंचकूला के मोरनी क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले प्लासरा गांव में बादल फटने जैसी घटना से तबाही मची है। ग्रामीणों का कहना कि बादल गर्जना की तेज आवाज हुई और एक साथ बारिश का बहुत सारा पानी गिरा। अचानक इतना पानी आने से सड़कों, गलियों और खेतों सहित गांव में कई जगह भारी नुकसान हुआ है। उन्हें समझ नहीं आया यह क्या घटना हुई है, लेकिन जिस तरह की तबाही हुई है। वह बादल फटने जैसी तबाही का मंजर है। प्लासरा गांव में हुए नुकसान की पूरी जानकारी आना अभी बाकी है।

पंचकूला के पर्वतीय क्षेत्र मोरनी में भारी बारिश के चलते कई जगह भूस्खलन हुआ है। लैंडस्लाइड के चलते मोरनी की कई सड़कें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। मोरनी क्षेत्र पंचकूला जिले के शहरी इलाके से बिल्कुल कट कर अलग-थलग हो गया है। मोरनी क्षेत्र से जुड़ने वाले सभी सड़क मार्गों से संपर्क टूट गए हैं। पंचकूला में पिछले 12 घंटे में हुई भारी बारिश के कारण घग्गर नदी व अन्य नदियों और बरसाती नालों का जलस्तर बढ़ गया है। 

हरियाणा के पड़ोसी राज्य पंजाब में भारी बारिश के चलते गुरुवार को 18 ट्रेनें रद्द कर दी गईं। इसका असर हरियाणा पर भी पड़ा है। लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पंजाब के कई इलाके बाढ़ की चपेट में हैं। हरियाणा में कई इलाकों में लगातार बारिश हो रही है और बाढ़ का खतरा बना हुआ है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!