सलमान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर रविवार सुबह 5 बजे फायरिंग की गई। सलमान के घर के सामने 2 अज्ञात बाइक सवारों ने 3 राउंड फायर किए। जिसके बाद घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और घटना की सूचना पर मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच भी जांच के लिए पहुंच गई। जिस वक्त फायरिंग हुई, उस वक्त सलमान अपने घर में ही थे। आपको बता दें सलमान को लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गैंग द्वारा जान से मारने की धमकियाँ मिल चुकी हैं।

ज्ञात हो जून 2022 में लॉरेंस बिश्नोई से सलमान और उनके पिता सलीम खान को धमकी भरा लेटर मिला था जिसमें लिखा था कि जो हाल सिद्धू मूसेवाला का हुआ वही हाल सलमान का भी करेंगे। जिसके बाद से सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। उन्हें महाराष्ट्र सरकार की तरफ से Y+ कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है।

सलमान के साथ पहले महाराष्ट्र पुलिस के जवान रहते थे, लेकिन धमकी मिलने के बाद उन्हें Y+ कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है। इस सुरक्षा घेरे में सलमान के साथ 11 जवान हर समय साथ रहते हैं, इसमें एक या दो कमांडो और 2 PSO भी शामिल होते हैं। सलमान की गाड़ी के आगे और पीछे एस्कॉर्ट करने के लिए दो गाड़ियां हमेशा रहती हैं। इसके साथ-साथ सलमान की गाड़ी भी पूरी तरह बुलेटप्रूफ है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!