रोहतक IMT में एक बार फिर दिनदहाड़े फायरिंग की वारदात हुई है। बाइक सवार चार बदमाशों ने दिल्ली रोड स्थित आईएमटी की द भाईचारा टैंपों यूनियन कार्यालय में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई जिससे लोग दहशत में आ गए। बाइक सवार युवकों ने यूनियन कार्यालय के मुंशी व ड्राइवर को गोली मार दी। दोनों को गंभीर हालत में पीजीआई में दाखिल कराया गया है। एएसपी सांपला मेधा भूषण वारदात की जांच पड़ताल कर रही हैं।

पुलिस के मुताबिक करीब 12 बजे सूचना मिली कि आईएमटी में दी भाईचारा टैंपो यूनियन में फायरिंग हुई है। फायरिंग में दो लोगों को गोली लगी है। सुचना के अनुसार टैंपो यूनियन में पाकस्मा निवासी सुरेश राणा मुंशी व बलियाना निवासी रणसाल ड्राइवर के तौर पर कार्यरत है। अचानक बाइक पर 4 युवक आए और कार्यालय के अंदर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जब तक दूसरे यूनियन के ड्राइवर कुछ समझ पाते हमलावर मौके से फरार हो गए।

सुरेश व रणसाल को पैरों में गोलियां लगी हैं। कार्यालय में मौजूद लोगों ने तत्काल दोनों को पीजीआई ले गए, जहाँ उनका इलाज शुरू किया गया है। अभी दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। मामले की सूचना पाकर एसपी मेधा भूषण व आईएमटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सतपाल सिंह मौके पर पहुंचे और वारदात की जांच पड़ताल की।

थाना प्रभारी का कहना है कि घायलों के बयान के बाद ही पता लग सकेगा कि वारदात क्यों व किसने अंजाम दी है। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!