हरियाणा के भिवानी कोर्ट परिसर में गुरुवार की दोपहर फायरिंग हो गई है। दो युवक आए और वहां मौजूद 3 दोस्तों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगने से एक युवक लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा, जबकि उसके दो दोस्तों ने किसी तरह अपनी जान बचाई।

इसके बाद हमलावर वहां से भाग गए। सूचना मिलते ही एसपी सुमित कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। इससे पहले कोर्ट परिसर में मौजूद लोगों ने तुरंत ही घायल को उठाकर ऑटो से सिविल अस्पताल पहुंचाया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावरों ने करीब 4 राउंड फायर किए। गोलियां चलती देख लोगों में भगदड़ मच गई। आरोप है कि वहां मौजूद पुलिसकर्मी भी इधर-उधर हो लिए। लोगों ने ही घायल को संभाला।

उधर, गोली लगने से घायल युवक की पहचान रोहतक के गांव मोखरा निवासी लवजीत के रूप में हुई है। उस पर गोली चलाने वाले हमलावर कौन थे, इसका अभी पता नहीं चल सका है। फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की हैं।

भिवानी कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना के बाद लोहारू पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जरनैल सिंह के नेतृत्व में लोहारू पुलिस ने शुक्रवार को कस्बे के देवीलाल चौक, पिलानी रोड, सूरजगढ़ रोड, दमकोरा मोड़, दादरी-भिवानी रोड सहित कुल 6 स्थानों पर भारी पुलिस बल के साथ नाकाबंदी की। इस दौरान आने-जाने वाले सभी छोटे–बड़े वाहनों की बारीकी से जांच की गई। पुलिस ने संदिग्ध नजर आने वाले लोगों को मौके पर रोककर गहन पूछताछ की और उनके वाहनों व व्यक्तिगत कागजात की भी छानबीन की।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!