रोहतक स्थित दिल्ली बाईपास मार्ग पर मंगलवार शाम दो पक्षों में मारपीट के दौरान चली गोली से एक युवक घायल हो गया। तीन अन्य युवकों को भी चोट लगी है। पुलिस घायलों को ट्रामा सेंटर लेकर आई। बताया जाता है कि दोनों पक्षों के बीच कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था। इसको लेकर मंगलवार को पंचायत हुई थी। बाद में दोनों पक्ष घर जा रहे थे। तभी मारपीट हो गई। वारदात मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे की है।

जिला झज्जर के गांव खेड़ी आसरा निवासी करण मेहर सिंह अखाड़े में पहलवानी करता है। कुछ दिन पहले करण का कुछ लोगों से झगड़ा हुआ था। जो शांत करा दिया था। मंगलवार को दोनों पक्षों में रोहतक में पंचायत हुई थी। करण साथियों के साथ दिल्ली बाईपास मार्ग पर पहुंचा था। तभी दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। गोली करण के पेट में लगी। पीजीआई सुरेंद्र कुमार ने कहा जांच जारी है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!