रोहतक के गांव मदीना स्थित हाईवे स्थित एक होटल में गैस सिलेंडर लीक होने पर उसमें आग लग गई। कुछ देर बाद आग से सिलेंडर फट गया। गनीमत यह रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। समय से फायर ब्रिगेड के पहुंचने पर बड़ा हादसा होने से बच गया। फायर ब्रिगेड स्टेशन प्रभारी राजवीर ने बताया कि हिसार बाईपास स्थित गांव मदीना के पास ढाबा नुमा होटल है।
होटल संचालक चाय बना रहा था। इस दौरान गैस लीक होने से सिलेंडर ने आग लग गई। जब तक होटल संचालक आग बुझाता, इससे पहले आग के कारण सिलेंडर फट गया। तब दुकान में आग फेल गई। शोर शराबा होने पर लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग फैलती जा रही थी। सचना मिलते ही मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया।
