हरियाणा के रोहतक में जिले के पूर्व एसपी व IPS अधिकारी राहुल शर्मा और 2 अन्य पुलिसवालों समेत 5 लोगों को नामजद करते हुए आईपीसी की 14 अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज कर दिया गया। जिस आईएमटी थाने में यह केस दर्ज किया गया, वहां के एसएचओ एसआई कुलदीप सिंह का नाम भी आरोपियों में है।
मामला एक बस मालिक की कार को धोखे से बेचने, शिकायत पर कार्रवाई न करने, बड़े अफसरों द्वारा पीड़ित को ही प्रताड़ित करने और जांच आरोपी के पक्ष में करते हुए अदालत में झूठे गवाह पेश करने से जुड़ा है। उधर आईपीएस अधिकारी और सोनीपत के मौजूदा एसपी राहुल शर्मा पर FIR दर्ज होने की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
आनन-फानन में रोहतक के एसपी उदय सिंह मीना के आदेश के बाद आईएमटी थाने के SHO कुलदीप सिंह के नाम से देर रात बयान जारी किया गया। इस बयान में कहा गया कि यह मुकदमा गलती से दर्ज हुआ है। इस केस में कोई भी पुलिस अफसर या कर्मचारी आरोपी नहीं है। FIR थाने के ऑपरेटर की गलती से दर्ज हुई या अन्य किसी कारण से? इसकी जांच की जा रही है।
उधर आईपीएस अधिकारी और सोनीपत के मौजूदा एसपी राहुल शर्मा पर FIR दर्ज होने की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में रोहतक के एसपी उदय सिंह मीना के आदेश के बाद आईएमटी थाने के SHO कुलदीप सिंह के नाम से देर रात बयान जारी किया गया। इस बयान में कहा गया कि यह मुकदमा गलती से दर्ज हुआ है। इस केस में कोई भी पुलिस अफसर या कर्मचारी आरोपी नहीं है। FIR थाने के ऑपरेटर की गलती से दर्ज हुई या अन्य किसी कारण से? इसकी जांच की जा रही है।
