रोहतक स्थित एबीआरसी आफिस में टीचर दंपति के बीच विवाद हो गया। नौबत यहां तक आ गई कि पति ने अपनी जेबीटी टीचर अध्यापिका के साथ मारपीट आरंभ कर दी। बीच-बचाव के लिए आए अन्य अध्यापकों के साथ भी झगड़ा किया। अधिकारियों की मौजूदगी में हुए विवाद के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। जहां पर पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

बता दें कि शुक्रवार को एबीआरसी आफिस में एफएलएन ट्रेनिंग चल रही थी। जिसके समापन का कार्यक्रम था। जेबीटी अध्यापिका रीटा भी ट्रेनिंग में शामिल होने आई थी। इसी दौरान उनके पति भी रोहतक पहुंच गया। दोनों में मनमुटाव के चलते दोनों में विवाद हो गया। वहां पर मौजूद अध्यापकों ने भी विवाद को सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हुए। विवाद बढ़ता गया। स्थिति बिगड़ी तो पति ने अपनी अध्यापक पत्नी के साथ मारपीट आरंभ कर दी। जिसमें रीटा को चोटें आई। वहीं बीच-बचाव के लिए आए अन्य अध्यापकों से भी हाथापाई की गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

सलारा मोहल्ला पुलिस चौकी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि रीटा ने मारपीट की शिकायत दी है। जिसके आधार पर उनके पति महाबीर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि मामला क्या है। प्राथमिक जांच के अनुसार मामला घरेलू विवाद का है।

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलजीत सिंह ने बताया कि एफएलएन ट्रेनिंग में अध्यापक दंपति के बीच झगड़े की सूचना हैं। फिलहाल एबीआरसी आफिस के अधिकारी ही मामले को देख रहे हैं। उनसे रिपोर्ट मांगी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!