Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

किसान नेता योगेन्द्र यादव ने की निहंगों को आंदोलन से हटने की मांग:किसान नेता बोले- हमारा आंदोलन कोई धार्मिक मोर्चा नहीं, निहंगों को यहां से चले जाना चाहिए

कृषि कानूनों को लेकर सिंघु बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के बीच निहंग कई बार संयुक्त किसान मोर्चा के लिए समस्या बन चुके हैं।

संयुक्त किसान मोर्चा के नेता योगेंद्र यादव ने अपने ट्वीट और निहंगों द्वारा एक युवक की नृशंस हत्या की कठोर निंदा करने के साथ ही निहंगों को किसान आंदोलन से हटने की भी मांग की है। योगेंद्र यादव ने कहा कि उनका आंदोलन कोई धार्मिक मोर्चा नहीं है, बल्कि किसानों का मोर्चा है और निहंगों के लिए इसमें कोई जगह नहीं है। इसलिए निहंगों को इस किसान आंदोलन से तुरंत हट जाना चाहिए। इससे पहले किसान नेता बलवीर सिंह राजेवाल भी यह मांग कर चुके है। बलवीर सिंह ने कहा था कि निहंगों का किसान आंदोलन में कोई काम नहीं है इसलिए उन्हें यहां से चले जाना चाहिए।

उस वक्त राजेवाल की बात का विरोध हुआ था और कहा गया था कि निहंग, किसानों की हिमायत पर आए हैं तो कैसे हटाया जा सकता है, लेकिन गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी के मामले में निहंगों द्वारा एक युवक की हत्या की घटना से ये मुद्दा फिर गरमा गया है। किसान आंदोलन को लेकर सवाल उठने लगे हैं। किसान नेताओं के विरोध के बावजूद निहंग हटने को तैयार नहीं हो रहे हैं।

Exit mobile version