पुलिस की डीएलएफ क्राइम ब्रांच की टीम ने सोमवार को फरीदाबाद में हुए मुश्ताक हत्याकांड के मुख्य आरोपी विनोद को उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी विनोद रायपुर हाल गाजीपुर एनआईटी फरीदाबाद का निवासी है। 3 साल पहले मुश्ताक के साथियों ने उसके हाथ-पैर तोड़ दिए थे, जिसका बदला लेने के लिए हत्याकांड को अंजाम दिया गया। इस हत्याकांड में गिरफ्तार दो आरोपी संदीप व अजीत कालिया पांच दिन के पुलिस रिमांड पर चल रहे हैं। उन्हें 5 दिन के रिमांड पर लिया गया था।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी विनोद मुश्ताक की हत्या करने के बाद फरार चल रहा था। आरोपी को गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के बाद बागपत जिले से काबू किया है। आरोपी विनोद ने पूछताछ में बताया कि मुश्ताक ने उसके हाथ-पैर अपने साथियों के साथ मिलकर तोड़ दिए थे। इसी रंजिश को लेकर आरोपी ने 10 नवंबर को अपने साथियों के साथ मिलकर मुस्ताक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी मंगलवार को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड लिया जाएगा।

ऐसे अंजाम दी गई थी वारदात

एसी नगर निवासी मुश्ताक अहमद बैग का कारोबार करता था। उसकी बाटा चौक के पास दुकान है। 10 नवंबर की सुबह करीब 10 बजे वह अपने दोस्त मुबारक के साथ नीलम बाटा रोड, आकाश होटल के सामने बिरयानी की रेहड़ी लगाने वाले मनीष के पास पहुंचे। बिरयानी लेकर दोनों वहीं पर खड़े होकर खाने लगे।

इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे और आते ही मुश्ताक को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। 6 गोली लगने की वजह से मुश्ताक की मौत हो गई थी। इस वारदात के बाद कोतवाली पुलिस ने 9 नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!