हरियाणा नगर निगम के 58 गांव के करीब 21 हजार लोगों को उनकी संपत्ति का मालिकाना हक मिलेगा। इन परिवारों ने दशकों तक लाल डोरा का दंश झेला है। अब हरियाणा सरकार लाल डोरा के भू-स्वामियों को स्वामित्व योजना का लाभ देकर इनकी परेशानी को दूर करेगी।

इस योजना के तकह ऐसे परिवार जिनके पास अपने मकान, प्लॉट पर मालिकाना अधिकार नहीं है, उन्हें हरियाणा सरकार संपत्ति प्रमाण पत्र देकर मालिकाना अधिकार देगी। निगम की तरफ से भी वेरिफिकेशन का काम शुरू कर दिया गया है। संयुक्त आयुक्त की अध्यक्षता में निगम की तरफ से चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है।

 गुरुग्राम नगर निगम के निगमायुक्त अशोक कुमार गर्ग के मुताबिक लाल डोरा में जिनकी मलकियत अभी तक नहीं थी, ऐसे लोग निगम में इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। संबंधित गांव व वार्ड में योजना की विस्तृत जानकारी पहुंचा दी गई है। योजना के तहत जो भी योग्य हैं उनको संपत्ति प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे।

संपत्ति प्रमाण पत्र न केवल लोगों को मालिकाना हक देगा बल्कि विश्वसनीय डॉक्यूमेंट्स के तौर पर काम करेगा। संपत्ति आईडी का इस्तेमाल करके लोग अपनी संपत्ति का रिकॉर्ड कर सकेंगे। संपत्ति प्रमाण पत्र की मदद से लोग सटीक रिकॉर्ड में योगदान दे सकेंगे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!