रोहतक स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी में रविवार सुबह पूर्व फौजी ने एक महिला को गोली मार दी। जिसके कारण महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके बाद पूर्व फौजी ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली लगने के बाद महिला ने खुद पुलिस को फोन किया। सूचना पाकर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।

घटनास्थल से पिस्तौल भी बरामद हुआ है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पूर्व फौजी ने ऐसा क्यों किया। दोनों के परिवार वालों से भी संपर्क किया जा रहा है ताकि मामले की तय तक पहुंचा जा सके। पूर्व फौजी पिछले करीब 10 साल से फ्रेंड्स कॉलोनी में रहता था।

यह मिली थी जानकारी

https://digitalbhoomi.news/ex-servicemans-blood-soaked-body-found/

पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो वहां नोट भी मिला। प्राथमिक जांच के अनुसार यह नोट महिला नरेश द्वारा लिखा गया है। हालांकि अभी इसकी जांच होना शेष है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह नोट किसके द्वारा लिखा है। नोट में गोली मारने व पुलिस को सूचना देने के साथ मोबाइल का पासवर्ड तक लिखा हुआ है।

पुलिस अब घटनास्थल पर मिले पिस्तौल की भी जांच करेगी। ताकि यह पता लग सके कि वह अवैध है या लाइसेंसी। साथ ही CCTV फुटेज भी खंगाली जाएगी। ताकि मामले की तय तक पहुंचा जा सके। पुलिस जांच के अनुसार महिला व पूर्व फौजी काफी दिनों से एक साथ रहते थे।

मृतक की पहचान फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी पूर्व फौजी करीब 55 वर्षीय कुलदीप व घायल महिला की पहचान फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी करीब 40 वर्षीय नरेश के रूप में हुई है। दोनों ही मूल रूप से झज्जर जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। कुलदीप ने सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद बैंक में भी गार्ड की नौकरी की।

पुलिस के अनुसार घटना रविवार सुबह की है। फोन ने गोली लगने के बाद खुद लड़खड़ाते हुए पुलिस को फोन कर कहा कि उसके घर में फायरिंग हो गई है। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची तो वहां खून से लथपथ पूर्व फौजी कुलदीप व महिला नरेश मिले। कुलदीप की मौत हो चुकी थी। जिसके बाद पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में भिजवा दिया। वहीं, घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस ने अब पूर्व फौजी व महिला के परिवार वालों से संपर्क करके बुलाया है। परिवार वालों से पूछताछ करेगी। ताकि मामले की तय तक पहुंचा जा सके। अभी तक घायल महिला के भी बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं।

IMT थाना प्रभारी कैलाश चंद ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। कुलदीप की मौत हो चुकी है और महिला नरेश का उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि घटना के कारणों का पता लग पाए।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!