रोहतक में सीवर लाइन धंसने से मकानों में आई दरारें, रिपेयर का काम शुरू काठमंडी पुल के नीचे पानी जमा होने से परेशानी बढ़ी, डीसी अजय कुमार के आदेश के बावजूद हिसार रोड नाले की सफाई एक दिन में नहीं हो पाई। दूसरे दिन रविवार को छुट्‌टी रहने और सड़क पर ट्रैफिक कम होने के बाद भी नगर निगम की टीम ने नाले की सफाई का कार्य नहीं किया। अलबत्ता दोपहर बाद नाले के बाहर पड़ी गाद जेसीबी से उठवाई गई है।

उधर नए बसस्टैंड से सुखपुरा चौक जा रही सड़क पर और काठमंडी पुल के नीचे भी निकासी नहीं होने बरसात का पानी जमा रहता है। इससे आने जाने वालों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इस बारे में पब्लिक हेल्थ विभाग और मेयर व नगर निगम के अधिकारियों को लिखित शिकायत देने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।

भिवानी स्टैंड से पुरानी सब्जी मंडी चौक के बीच हिसार रोड मार्केट की दुकानों के आगे स्थित वर्षों पुराने नाले की सफाई कराई जानी थी। यह कार्य गत शनिवार को शुरू भी हुआ। लेकिन नाले के ऊपर बने पक्के निर्माण तोड़ने को लेकर दुकानदारों ने विरोध शुरू कर दिया। राजनैतिक दबाव के चलते निगम के अधिकारियों ने कदम पीछे खींच लिए।वैकल्पिक समाधान के रूप में दो एक जगह पर नाले के ऊपर का स्लैब हटाया और बाकी खुली जगह से नाले की सफाई शुरू कराई। लेकिन जरूरत करीब 8 फीट गहरे नाले की सफाई ढंग से कराने की है। जो कि बिना नाले पर बने पक्के निर्माण हटाए संभव नहीं है।

सीवर लाइन धंसने से सुनारिया रोड स्थित श्रीराम नगर कॉलोनीवासियों की परेशानी बढ़ गई है। जहां घरों से गंदे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। वहीं, मकानों में दरारें आनी शुरू हो गईं। इससे पीड़ित लोगों ने मुआवजा देने की मांग की है। संदीप फौजी, संदीप बुधवार, विमला देवी आदि ने बताया कि कुछ दिनों से सीवरेज की समस्या कॉलोनी में बनी हुई है।शिकायत के बाद जब पब्लिक हेल्थ के कर्मचारी मौके पर आए तो उन्होंने बताया कि सीवरेज में कुछ ब्लॉकिंग टूट गई है। इसके कारण से यहां पर जमीन धंसने लगी है। ऐसे में यहां 12 से 14 फीट गहरी खुदाई करके नया सीवर होल बनाना होगा।

कॉलोनीवासियों ने कहा कि उनके पुराने घर मिट्टी की चिनाई से बने हैं। सीवर के लिए गहरी खुदाई होने पर आसपास के मकानों को खतरा पैदा हो जाएगा। दूसरी ओर रविवार को पब्लिक हेल्थ ने श्रीराम नगर कॉलोनी में सीवरेज व्यवस्था ठीक करने के लिए जेसीबी से खुदाई शुरू कर दी है।

सीवर लाइन धंसने से सुनारिया रोड स्थित श्रीराम नगर कॉलोनीवासियों की परेशानी बढ़ गई है। जहां घरों से गंदे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। वहीं, मकानों में दरारें आनी शुरू हो गईं। इससे पीड़ित लोगों ने मुआवजा देने की मांग की है। संदीप फौजी, संदीप बुधवार, विमला देवी आदि ने बताया कि कुछ दिनों से सीवरेज की समस्या कॉलोनी में बनी हुई है।

शिकायत के बाद जब पब्लिक हेल्थ के कर्मचारी मौके पर आए तो उन्होंने बताया कि सीवरेज में कुछ ब्लॉकिंग टूट गई है। इसके कारण से यहां पर जमीन धंसने लगी है। ऐसे में यहां 12 से 14 फीट गहरी खुदाई करके नया सीवर होल बनाना होगा।

कॉलोनीवासियों ने कहा कि उनके पुराने घर मिट्टी की चिनाई से बने हैं। सीवर के लिए गहरी खुदाई होने पर आसपास के मकानों को खतरा पैदा हो जाएगा। दूसरी ओर रविवार को पब्लिक हेल्थ ने श्रीराम नगर कॉलोनी में सीवरेज व्यवस्था ठीक करने के लिए जेसीबी से खुदाई शुरू कर दी है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!