रोहतक पुलिस ने गत रात्रि सेक्टर-1 के पास कार छीनने के मामले मे आरोपी को कार सहित काबू किया गया है। सूचना मिलने पर तुंरत कार्यवाही करते हुये ईआरवी 599 पर तैनात स्टाफ द्वारा आरोपी का पीछा करते हुये कुछ ही समय मे आरोपी को कार सहित काबू किया गया है। आरोपी को आज पेश अदालत किया गया है। अदालत के आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक श्री नरेन्द्र बिजारणिया ने ईआरवी स्टाफ के कार्य की सराहना की है तथा अन्य जवानो द्वारा भी उनका अनुसरण करने बारे कहा गया है। उन्होने बताया कि जल्द ही टीम को सम्मानित किया जायेगा।


प्रभारी थाना अर्बन एस्टेट निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि दिनांक 27.03.2025 को रात करीब 9 बजे सैक्टर-1 निवासी धर्मबीर ताउ देवीलाल पार्क के पास अपनी कार मे सवार होकर जानवरो को रोटी डालने के लिये आया था। धर्मबीर अपनी कार की खिडकी खोलकर बैठने लगा तो तभी पास खडे अज्ञात युवक ने धर्मबीर को कार से बाहर खीचा और धर्मबीर को धक्का देकर कार मे सवार होकर दिल्ली रोड की तरफ फरार हो गया। धर्मबीर की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अभियोग संख्या 76/2025 अंकित किया गया है।
धर्मबीर द्वारा तुंरत डायल 112 पर सूचना दी गई। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस कंट्रोल रूम ने सभी प्रभारी थाना/चौकी तथा गश्त में मौजूद सभी राईडर/पीसीआर/ईआरवी को अलर्ट किया गया। सूचना मिलते ही घटनास्थल के नजदीक मौजूद ईआरवी 599 पर तैनात उप.नि. जयंतीराम व स्टाफ द्वारा तुंरत कार का पीछा किया गया। तत्परता व समझदारी का परिचय देते हुये ईआरवी स्टाफ द्वारा तिकोना पार्क, सेक्टर-1 के पास से आरोपी को कार सहित काबू किया गया। आरोपी की पहचान रोहित पुत्र नरेन्द्र निवासी गिझी हाल राजीव नगर रोहतक के रुप मे हुई।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!