हरियाणा कांग्रेस में आज 30 बड़े नेताओं की एंट्री के साथ सैकड़ों पदाधिकारी पार्टी में शामिल हुए। जिनमें 2019 के विधानसभा चुनाव में जगाधरी से बसपा प्रत्याशी के रूप में 48768 वोट पाने वाले आदर्श पाल सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री, आम आदमी पार्टी एवं हरियाणा के पूर्व डीजीपी के.पी. सिंह के भाई, 2019 में जेजेपी से पंचकूला प्रत्याशी रहे अजय गौतम सहित भाजपा, जेजेपी, इनेलो के कई पदाधिकारी, पूर्व सरपंच, पूर्व पार्षद एवं कई नेता आज कांग्रेस में शामिल हुए।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान एवं सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने सभी का पार्टी में स्वागत किया। हुड्डा ने उन्हें कांग्रेस में उनके पुराने सम्मान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि सभी नेताओं ने सही समय पर सही निर्णय लिया है। उनके आने से कांग्रेस और मजबूत होगी तथा सत्ता परिवर्तन का संघर्ष पहले से अधिक मजबूत होगा।

चौधरी उदयभान ने कहा कि लोकसभा के नतीजे तो महज ट्रेलर थे, असली फिल्म कांग्रेस विधानसभा में दिखाएगी। पार्टी प्रदेश में भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। संघर्ष के इस दौर में कांग्रेस के साथी बन रहे सभी साथियों का तहे दिल से स्वागत है। दीपेंद्र हुड्डा ने भी पार्टी में शामिल होने वाले सभी नेताओं को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

इन नेताओं ने कांग्रेस का दामन थामा

आदर्श पाल सिंह और अजय गौतम के साथ आज महेंद्र शर्मा (महासचिव, JJP), पप्पू राम ओड़ (INLD & JJP हलका प्रधान SC सेल), मदनलाल चौहान (जिला उपप्रधान SC सेल, हिसार JJP), सुनील पूर्व सरपंच बिचपड़ी (BJP) जोगेंद्र जांगड़ा (BJP), विनोद धवन (JJP), गुलाब सिंह (लोकसभा उपाध्यक्ष, AAP), लखविन्द्र सिंह लक्खा (जिला उपाध्यक्ष, AAP), रोशनलाल पासी (अध्यक्ष, अखिल भारतीय पासी समाज हरियाणा), सतपाल पासी (सीनियर उपाध्यक्ष, पासी एकता समिति करनाल), प्रकाश वीर (अध्यक्ष, कोरी समाज करनाल), बिल्लू (अध्यक्ष, भट्ट समाज करनाल), रविन्द्र सिंह यादव (सचिव, JJP पंचकूला), शीशपाल सैन (सचिन, JJP पंचकुला), जसवंत राणा, महेंद्र सिंह (जिला प्रधान, AAP), सोमवीर (युवा प्रधान उपाध्यक्ष), सरजीत सिंह (ब्लॉक अध्यक्ष), सुरेन्द्र यादव, दलीप सिंह (पूर्व चेयरमैन), अनिल कुमार, राजिंदर खादरी (किसान जिला संयुक्त सचिव), अधिवक्ता सेठ पाल सिंह (लीगल प्रदेश संयुक्त सचिव), भोपाल सिंह, ललित गुलाबगढ़, पूर्व पार्षद प्रदीप काका, पूर्व पार्षद डिंपल, सोनू हरजाई, पूर्व सरपंच रघुबीर सिंह, पूर्व सरपंच जगपाल सिंह, पूर्व सरपंच रामधन, पूर्व सरपंच जगमल दौसोरा, पूर्व सरपंच सुभाष गुर्जर, समेत अनेक सक्रिय नेता व कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस का दामन थामा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!