पुलिस के मुताबिक सहारनपुर निवासी तुषार मेहता मारूति में बतौर इंजीनियर काम करता था। दो साल से वह सेक्टर 2 में दोस्तों के साथ किराये पर कमरा लेकर रह रहा था। कमरे में पांच दोस्त रहते थे, जिनमें से तीन घर गए हुए हैं। जबकि दो रात को कमरे पर ही थे। सुबह करीब 10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 2 के एक मकान में शव मिला है। बताया गया कि तुषार बाथरूम में गया था, लेकिन काफी देर बाद भी बाहर नहीं आया। जिसके बाद दरवाजा तोड़कर देखा तो अंदर तुषार का शव मिला। उसके हाथ पीछे की तरफ थे, जबकि गले में रुमाल बंधा था। डीएसपी सज्जन सिंह और अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रह्लाद सिंह मौके पर पहुंचे। सोनीपत से एफएसएल एक्सपर्ट को बुलाया गया। इसके बाद मामले की सूचना सहारनपुर में तुषार के परिजनों को दी गई। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!