यमुनानगर में हरभजन सिंह हत्याकांड के आरोपियों का एनकाउंटर: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
पुलिस के अनुसार, दोनों बदमाशों पर हरभजन सिंह की हत्या में शामिल शूटरों को हथियार उपलब्ध कराने का आरोप है। पुलिस टीम दोनों की तलाश में थी। गुरुवार देर रात थाना छप्पर क्षेत्र में उनका सामना पुलिस टीम से हो गया। पुलिस के मुताबिक बदमाशों की ओर से फायरिंग की गई, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए।
हरभजन हत्याकांड में पुलिस अब तक शूटरों और उनके मददगारों की तलाश में जुटी थी। राकेश और आर्यन की गिरफ्तारी के बाद पुलिस के सामने हत्याकांड की कड़ी को जोड़ने का एक अहम रास्ता खुला है। पूछताछ में पुलिस यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि दोनों ने हथियार किससे लिए थे और किन शूटरों को उपलब्ध कराए थे।


