गुरुग्राम के सेक्टर 10 में बहादुरगढ़ पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की रोहित गोदारा गैंग के शूटरों के साथ मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से फायरिंग में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। यह कार्रवाई रेवाड़ी में इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर पर गोली चलाने के मामले में हुई है। दोनों शूटर नितिन और यशपाल कुख्यात लॉरेंस गैंग से जुड़े रोहित गोदारा के लिए काम करते हैं।

पुलिस के अनुसार बहादुरगढ़ STF को सूचना मिली थी कि ये बदमाश गुरुग्राम में छिपे हुए हैं। बुधवार देर रात सेक्टर 10 में STF ने ऑपरेशन शुरू किया, जिसके दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों शूटरों के पैरों में गोली लगी। जिसके बाद पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया और अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस ने उनके पास से दो अवैध पिस्तौल और कारतूस बरामद किए। यह मुठभेड़ इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर पर भटेड़ा गांव, रेवाड़ी में हुई गोलीबारी की घटना से जुड़ी है, जिसमें छिल्लर के पैर में गोली लगी थी। उनकी हालत स्थिर है, और वे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं।

सूत्रों के मुताबिक हमलावर लॉरेंस गैंग से संबंधित हो सकते हैं। STF के मुताबिक नितिन और यशपाल पर हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। रोहित गोदारा कनाडा से अपनी गतिविधियां चला रहा है, लॉरेंस का करीबी सहयोगी है

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!