रोहतक के गांव आंवल के पास एवीटी स्टाफ और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी हुई है। घायलों का इलाज पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि बाइक चोरी और शराब के ठेके पर लूट की वारदात करने वाले बदमाश आंवल गांव के पास घूम रहे हैं। सूचना के बाद इंस्पेक्टर अश्विनी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिस पर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की।

फायरिंग में सोमबीर निवासी लाखनमाजरा के पैर में और सुमित निवासी सुनारियां कलां के घुटने में गोली लगी। दोनों घायलों को पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है, जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है।

बदमाशों ने हाल ही में रोहतक से एक बाइक चोरी की है। साथ ही मुरादपुर टेकना गांव से शराब के ठेके पर भी लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। वहीं, लाखनमाजरा से 2 लाख रुपए लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने गुप्त सूचना पर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, जिसके दौरान मुठभेड़ हुई और दो बदमाशों के पैर में गोली लगी।

एवीटी स्टाफ इंचार्ज इंस्पेक्टर अश्वनी ने बताया कि गांव आंवल के पास पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। दोनों बदमाशों को पीजीआई के ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले में आरोपियों से पूछताछ करेगी। दोनों के आपराधिक रिकार्ड भी खंगाले जा रहे

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!