गुरुग्राम में मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव के घर पर फायरिंग की घटना के बाद एल्विश के पिता रामअवतार का ब्यान सामने आया है.. उन्होंने कहा कि एल्विश और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर प्रिंस नरूला के बीच कंट्रोवर्सी हुई थी। इसके बाद प्रिंस नरूला हथियार लेकर धमकी देने आया था। उससे पूछताछ की जानी चाहिए।

17 अगस्त को सुबह साढ़े 5 बजे एल्विश के सेक्टर 57 स्थित घर पर 24 राउंड फायरिंग हुई थी। ये गोलियां एल्विश के घर की बालकनी, दीवारों, खिड़की और दरवाजों पर लगीं।जिस वक्त फायरिंग हुई, उस वक्त एल्विश घर पर नहीं था। उसकी मां सुषमा यादव, पिता रामअवतार और केयरटेकर घर पर थीं। इस फायरिंग की जिम्मेदारी भाऊ गैंग ने ली है। इसके बाद पुलिस ने एल्विश के घर पर सिक्योरिटी बढ़ा दी है।

MTV के रोडीज डबल क्रॉस शो के दौरान प्रिंस नरूला और एल्विश दोनों की तीखी बहस हुई थी। बाद में यह झगड़ा इतना बढ़ गया था कि प्रिंस नरूला अपने हथियार बंद दोस्तों के साथ गुरुग्राम पहुंचा था और एल्विश को देख लेने की धमकी दी थी। इस कंट्रोवर्सी के बाद कुख्यात नीरज बवाना गैंग के दो गुर्गों ने वीडियो जारी कर प्रिंस को धमकी दी थी। उन्होंने कहा था कि कंट्रोवर्सी से हमारा कोई मतलब नहीं है, बस ये कहना है कि एल्विश यादव और राहुल यादव अपने भाई हैं। इनके लिए हम कुछ भी कर सकते हैं। प्रिंस नरूला ने हरकत कर तो दी, लेकिन इसको अब बचकर रहना पड़ेगा।

एल्विश के घर पर फायरिंग के बाद सोमवार रात करीब 10 बजे प्रिंस नरूला ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी डाली थी। उन्होंने लिखा- “किसी के घर गोली चलाना ठीक बात नहीं है। किसी के मां-बाप वहां रहते हैं, किसी को भी लग सकती है और इसमें उनकी क्या गलती है। अगर कोई कलाकर कमा रहा है तो वो उसकी मेहनत के बाद है। बुरा लगा न्यूज देख कर।

फायरिंग के बाद पुलिस ने एल्विश यादव के घर पर 4 हथियारबंद जवानों को तैनात किया है। साथ ही इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है। पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी संदीप कुमार के मुताबिक अगले आदेश तक सुरक्षाकर्मी यादव के घर पर तैनात रहेंगे। हम घटना की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रहे हैं, जिसमें किसी गैंगस्टर द्वारा मांगी गई रंगदारी भी शामिल है। पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF), क्राइम ब्रांच समेत 10 से ज्यादा टीमों को संदिग्धों की तलाश में लगाया गया है। सभी टीमें हरियाणा, राजस्थान व दिल्ली समेत पड़ोसी राज्यों में कई जगहों पर छापेमारी कर रही हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!