हरियाणा के यमुनानगर जिले के जठलाना इलाके से एक सनसनीखेज खहर निकलकर सामने आ रही है। यहां बिजली निगम के रिटायर्ड एसई का मर्डर कर दिया गया है। वहीं इस वारदात ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम कर दिया।
खुलासा तह हुआ जब आज शुक्रवार सुबह मेड घर में काम करने के लिए आई। रिटायर्ड एसई का शव देखकर मेड के होश उड़ गए और चिल्लाने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर वारदात की छानबीन कर रही है।
बताया जा रहा है कि शव को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे किसी ने सिर पर धारदार हथियार से वारकर मौत के घाट उतारा है। कमरे में खून ही खून बिखरा पड़ा था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लोकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान 83 साल के जगदीश बंसल के रुप में हुई है जो कि हिमाचल बिजली निगम से सेवानिवृत्त थे। मृतक घर में अकेला रहता था। उसकी पत्नी की मौत हो चुकी थी। बेटा चंडीगढ़ में परिवार के साथ रहता था। पुलिस हर बिंदु से मामले की गहनता से जांच कर रही है।

