रोहतक के गांव मोखरा में एक बुजुर्ग व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी। सूचना पाकर थाना बहुअकबरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस भेज दिया और मृतक के परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
मृतक की पहचान करीब 60 वर्षीय ओमबीर के रूप में हुई। ओमबीर का उसके पड़ोस में रहने वाले रिंपी व अजय के साथ विवाद चल रहा था। ओमबीर के परिजनों का मानना है कि रात के समय इन्हीं लोगों ने लाठी डंडों से पीट पीटकर ओमबीर की हत्या की है, जिसका शव सुबह गली में पड़ा मिला।
थाना बहुअकबरपुर पुलिस ने बताया कि एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव गली में पड़ा होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
