हरियाणा में लगातार दूसरे दिन भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र झज्जर रहा। यहां 10 किलोमीटर गहराई में हलचल हुई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.7 रही। जिसका गुरुग्राम, रोहतक, जींद, रेवाड़ी, सोनीपत और झज्जर में असर दिखा।

इससे पहले, कल (10 जुलाई) को सुबह 9 बजकर 5 मिनट पर भूकंप आया था। करीब 10 सेकेंड तक झटके लगे। तब भी इसका केंद्र झज्जर ही था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.4 रही। भूकंप के झटके गुरुग्राम, रोहतक, पानीपत, झज्जर, हिसार, रेवाड़ी में भी महसूस किए गए।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!