महावीर कॉलोनी में पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर मंगलवार रात करीब एक बजे पूरे परिवार पर हमला कर दिया। झगड़े में दो महिलाओं समेत तीन घायल हो गए। आरोप है कि पीड़ित पक्ष के युवक के साथ आरोपी पक्ष ने कुछ समय पहले मारपीट की थी। इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज है। इसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया है। थाना पुरानी सब्जी मंडी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महावीर कॉलोनी निवासी किरण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका परिवार मंगलवार रात घर पर सोया था। रात को करीब डेढ़ बजे तेज कॉलोनी के रिंकू, अक्षय समेत अन्य युवक उनके मकान का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। पूरे परिवार पर लाठी डंडों से हमला कर दिया।

झगड़े में उसके सास, ससुर समेत परिवार के अन्य सदस्य चोटिल हो गए। आरोप है मकान में तोड़फोड़ कर सोने के गहने व हजारों रुपए की नकदी भी चोरी कर ले गए।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!