हरियाणा में पश्चिमी हवाएं चलने के कारण मौसम फिलहाल शुष्क है। 25 मार्च तक दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है। वहीं 10-15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलेगी। की संभावना है। तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस का उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा।

हरियाणा में अब लोग दिन के समय गर्मी का सामना कर रहे हैं। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। कल महेंद्रगढ़ प्रदेश का सबसे गर्म इलाका रहा। जहां तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसलिए दिन का मौसम गर्म व रात का मौसम ठंडा है। सुबह शाम ठंडक का एहसास हो रहा है। खुला व साफ मौसम को किसान लावणी के लिए ठीक मान रहे हैं।

बीते 24 घंटे में चंडीगढ़ व अंबाला के तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। जहां अधिकतम तापमान 1 डिग्री गिरा। जिसके बाद चंडीगढ़ व अंबाला का तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। वहीं सबसे ज्यादा बढ़ोतरी गुरुग्राम में दर्ज की गई। जहां 2.7 डिग्री तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई। जिसके बाद गुरुग्राम का तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!