पानीपत के समालखा के करहंस में अर्धनग्न अवस्था में एक व्यक्ति का शव मिला। शव को पड़ा देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के आधार पर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास किए। जिस दौरान मृतक की पहचान करनाल के गांव टिकरी निवासी के रूप में हुई।

इसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी। सूचना के आधार पर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने भी शव की शिनाख्त की। इसके बाद शव को पानीपत सिविल अस्पताल भिजवाया गया। जहां परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 यानि इतेफाकिया कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया।

 शवगृह के बाहर बैठे मृतक के परिजन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, करनाल के रहने वाले महावीर ने बताया कि वह दो बेटों का पिता है। वह खुद खेती-बाड़ी करता है। बड़ा लड़का प्रमोद है। प्रमोद पिछले काफी समय से शराब-सुल्फा आदि का अत्याधिक मात्रा में सेवन करता था। वह नशे का पूरी तरह आदी हो चुका था। प्रमोद पेशे से ड्राइवरी करता था। मगर अब वह अधिकत्तर समय खाली रहता था।

बुधवार को प्रमोद समालखा के गांव करहंस स्थित अपनी बहन के घर आया था। जोकि गुरुवार सुबह वहां से वापस घर करनाल के लिए चल दिया था। इसके बाद से न वह घर पहुंचा और न ही उसका कोई भेद लगा। उसके संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो जाने की सूचना मिलने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रात भर ठंड में परिजन उसे कभी रेलवे स्टेशन, कभी बस स्टैंड, कभी ऑटो स्टैंड तो कभी किसी जगह पर तलाशते रहे।

शुक्रवार दोपहर बाद गांव करहंस की एक सड़क किनारे मिट्टी में सना हुआ अर्धनग्न अवस्था में राहगीरों ने एक शव पड़ा देखा। जिसकी शिनाख्त प्रमोद के रूप में हुई। परिजनों का कहना है कि वह गुरुवार को भी नशे में धुत था। नशे की वजह ही वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुआ। आशंका है कि वह नशे में धुत होकर मिट्‌टी में गिर गया और रातभर ठंड में पड़ा रहा। नशा और ठंड की वजह उसकी मौत हो गई। मृतक 14 व 17 वर्षीय दो बेटों का पिता था।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!