रोहतक शहर की तेज कालोनी में युवक ने अपने ही घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। जिसमें युवक ने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है। पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सुसाइड नोट व अन्य पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है। परिजनों से घटना से एक दिन पहले तक की गतिविधियों की भी जानकारी ली जा रही है।

तेज कालोनी निवासी 33 वर्षीय रघु मजदूरी का काम करता था। जो नशे का भी आदी था। पिछले कई दिनों से उसकी पत्नी अपने मायके में गई हुई थी। पुलिस के अनुसार, रात करीब 11 बजे वह मकान की पहली मंजिल पर बने अपने कमरे में गया। इसके बाद वह सुबह तक नीचे उतरकर नहीं आया। जब वह कमरे में पहुंचे तो रघु कमरे में छत पर फंदे पर लटका हुआ था। घर में हाहाकार मच गया। सूचना देकर पुलिस को बुलाया गया। मौके पर आई पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर जांच पड़ताल की तो पास में ही एक सुसाइड नोट भी मिला।

सुसाइड नोट में लिखा था कि “मैं नशे का आदी हूं और अपनी जीवनलीला समाप्त कर रहा हूं। मेरी पत्नी ने मेरा काफी साथ दिया है। वह अक्सर मुझे समझाती थी, लेकिन मैं नहीं समझ सका। मैंने उसकी बात नहीं मानी। मेरी मौत के लिए मैं खुद जिम्मेदार हूं। इसके लिए मेरी पत्नी या परिवार के लोगों को परेशान ना किया जाए’।

मृतक के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। मामले में ओल्ड सब्जी मंडी थाना पुलिस का कहना है कि घटनास्थल का मुआयना किया गया है। जांच जारी है। परिजनों के बयानों का इंतजार है। वहीं शव के पोस्टमार्टम के बाद भी कई पहलू निकलकर सामने आ सकते हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!