रोहतक। शहरी घरों से हफ्तेभर बाद भी सोमवार को कचरा नहीं उठाया जा सका। सभी 400 कर्मचारियों को ड्यूटी पर नहीं लेने के विरोध में सैकड़ों कर्मचारियों ने लघु सचिवालय में प्रदर्शन किया। चेताया भी कि दो दिन में ड्यूटी पर नहीं लिया तो आयुक्त कार्यालय के बाहर सपरिवार प्रदर्शन करेंगे। एसडीएम आशीष कुमार ने निगम आयुक्त से बात करने का भरोसा दिया है।
कर्मचारी सुबह पंडित श्रीराम रंगशाला में जुटे और फिर लघु सचिवालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। वेतन पूरा न मिलने व सभी 400 कर्मियों को ड्यूटी पर नहीं लेने के विरोध में निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की
कर्मचारियों का कहना है कि निगम ने निजी एजेंसी को शहर में तीन माह के लिए कचरा उठाने का ठेका दिया है। इसमें पुरानी एजेंसी के सभी 400 कर्मचारियों को नहीं लिया गया। टेंडर में ही इन्हें लेने का प्रावधान नहीं रखा गया।
प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को सफाई कर्मचारी नेता शंभू प्रधान व अशोक थोरिया समझाने पहुंचे लेकिन मना नहीं पाए। सूचना पाकर जयहिंद प्रमुख नवीन जयहिंद ने भी कर्मचारियों के हक में आवाज उठाई। एसडीएम आशीष कुमार से कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने की मांग की।
थे। बताया गया कि तीन माह के टेंडर में सभी कर्मियों को लेने का प्रावधान नहीं है। अभी सिर्फ चालक लिए जा रहे हैं। तीन माह बाद पांच साल के लिए टेंडर होगा। उसमें सभी कर्मचारियों को ड्यूटी पर लिया जाएगा।
– अशोक थोरिया, सफाई कर्मचारी नेता
सफाईकर्मियों की मांगों पर मंथन किया जा रहा है। शहर से कचरा उठाया जा रहा है। घरों से कचरा उठाने में थोड़ा समय लग रहा है। ठेकेदार को जल्द व्यवस्था कर काम शुरू करने के लिए कहा गया है।
– डाॅ. आनंद शर्मा, आयुक्त नगर निगम
