रोहतक के गांव डोभ में मगन सुहाग सुसाइड केस में आज आरोपी पत्नी दिव्या की सेशन कोर्ट में पेशी होगी। जानकारी के लिए आपको बता दें कि दिव्या की जमानत याचिका पहले ही खारिज हो चुकी है और उसे अभी जेल में ही रहना होगा। आज सेशन कोर्ट द्वारा दिव्या पर आरोप तय किए जाएंगे।

गौरतलब हो कि 18 जून को सोशल मीडिया पर गांव डोभ निवासी मगन सुहाग ने एक वीडियो डालकर फांसी का फंदा लगा लिया था, जिसके बाद वो वीडियो वायरल हो गई थी। वीडियो में मगन ने अपनी मौत के लिए अपनी पत्नी दिव्या और महाराष्ट्र पुलिस के सिपाही दीपक को दोषी ठहराया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी दिव्या को गोवा से गिरफ्तार कर लिया था, और दीपक को हाईकोर्ट से राहत मिल गई थी, जिस कारण उसे गिरफ्तार नहीं किया गया।

दिव्या की 22 अगस्त, 5 और 22 सितंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पेशी हुई थी। पुलिस ने 5 सितंबर को चार्जशीट कोर्ट में जमा करवा दी थी। चार्जशीट में कई प्रकार के खुलासे हुए है। जिसमें दिव्या ने मगन पर ही आरोप लगाए है। वहीं, पैसों के लेनदेन की बात भी बताई है। आज दिव्या पर आरोप तय किए जाएंगे।

मगन सुहाग सुसाइड केस में दिव्या के कथित प्रेमी महाराष्ट्र पुलिस में सिपाही दीपक सोनवने की हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर रोक लगी हुई है। हालांकि दीपक दो बार पुलिस जांच में शामिल हो चुका है और दिव्या पर ही बार डांसर होने व पैसे देने की बात कही है। फिलहाल दीपक को हाईकोर्ट से राहत मिली हुई है।

मगन सुहाग के परिवार की तरफ से केस लड़ रहे एडवोकेट अशोक कादयान के मुताबिक कोर्ट में मजबूती के साथ अपना पक्ष रखा जा रहा है। दिव्या को सजा दिलाने के लिए पर्याप्त सबूत है और मगन के मरने से पहले ही वीडियो भी अहम सबूत है, जिसे झुठलाया नहीं जा सकता। दिव्या को सजा दिलाने का पूरा प्रयास है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!