रोहतक नगर निगम ने करदाताओं को राहत देते हुए 31 जुलाई तक संपत्तिकर पर 10 प्रतिशत की छूट देने की घोषणा की है। इस छूट का लाभ अधिक से अधिक लोग उठा सकें, इसके लिए 26 और 27 जुलाई को शनिवार व रविवार होने के बावजूद निगम कार्यालय खुले रहेंगे।

नगर निगम कमिश्नर डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि यह छूट चालू वित्तवर्ष 2025-26 के संपत्तिकर पर लागू होगी और संबंधित अधिकारी-कर्मचारी सप्ताहांत में भी सामान्य कार्य दिवस की तरह मौजूद रहेंगे, ताकि करदाताओं को किसी तरह की असुविधा न हो

निगम कमिश्नर डॉ. आनंद कुमार ने बताया कि करदाता 31 जुलाई तक संपत्तिकर जमा करवाते हुए 10 प्रतिशत छूट का लाभ उठाए। लोगों की सुविधा के लिए शनिवार व रविवार को भी निगम कार्यालय खोला जा रहा है। संपत्तिकर का समय पर भुगतान कर शहर को विकास की गति देने में अपना सहयोग करें।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!