Breaking News Template intro for TV broadcast news show program with 3D breaking news text and badge, against global spinning earth cyber and futuristic style

मिली जानकारी के मुताबिक फतेहाबाद पहुंचे जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने कहा कि हरियाणा सरकार और डीजीपी सो रहे हैं। इसलिए केंद्र सरकार से गुजारिश कर रहा हूं कि हरियाणा को बचाने का समय है। केंद्र सरकार को हस्तक्षेप करना चाहिए। केंद्रीय एजेंसी को इन सरेआम घूम रहे गुंडों को पकड़ना चाहिए।

दिग्विजय ने दावा किया कि भिवानी में हमारे को कुछ गाड़ियां इंटरसेप्ट कर रही थी। सिरसा में पुलिस के लोग एके-47 लिए घूम रहे हैं। पंजाब पुलिस लॉ, जो हरियाणा में लागू है, उसमें सीआईए नाम की कोई एजेंसी को जगह नहीं है, बिना वर्दी को जगह नहीं है। मगर यहां ये सब चल रहा है।

गमले तोड़ने पर केस दर्ज हो रहे हैं। जिसकी एक रात जेल में कटी है, उसका जवाबदेह कौन होगा। 27 अप्रैल को सारा हरियाणा लामबंद होगा। यूनिवर्सिटीज क्या सिर्फ एबीवीपी या आरएसएस के लिए ही रह जाएंगी। यह सब चिंता का सबब है। निहत्थे स्टूडेंट्स की सुनवाई नहीं हो रही है। क्या यह नया भारत है।

दिग्विजय चौटाला शुक्रवार को फतेहाबाद में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने 27 अप्रैल की महापंचायत में हिसार पहुंचने के लिए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आमंत्रित भी किया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!