हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर पर पिछले 10 महीनों से प्रदर्शन कर रहे किसानों ने एक बार फिर दिल्ली कूच का ऐलान किया है। इसके लिए 14 दिसंबर का दिन तय किया है। इससे पहले कल (12 दिसंबर) खनौरी बॉर्डर पर मरणव्रत पर बैठे जगजीत सिंह डल्लेवाल का संदेश जारी किया जाएगा।

वहीं, किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने आज सुबह सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें उन्होंने पंजाब के लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग मोर्चे की कामयाबी और किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की सेहत के लिए अरदास करें। इसके बाद पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों से मंदिरों और गुरुद्वारों से तस्वीरें सामने आईं, जिनमें किसान अरदास करते हुए दिखे। इसके साथ ही कुछ किसानों ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह आंदोलन से जुड़े फोटो-वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंटों (X, फेसबुक और इंस्टाग्राम) पर शेयर करते हैं, लेकिन अब उनके ये सोशल मीडिया पेज बंद किए जा रहे हैं। इसके साथ रीच भी घटा दी गई है।

किसान नेता तेजबीर सिंह ने कहा कि मंगलवार को वह अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट डालने लगे तो वह अपलोड नहीं हुई। तब उन्हें पता लगा कि फेसबुक पेज बंद हो गया है। इसके साथ भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह का पेज बंद हुआ है। केंद्र सरकार ही सब कर रही है। मंगलवार को ही लोगों को कहा था कि वह किसानों के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!