रोहतक स्थित चिड़ियाघर में अब बब्बर शेर की गर्जना सुनाई देगी। जिसके लिए करीब 80 लाख रुपए की कीमत से पिंजरा तैयार किया गया है। हिमाचल से पहुंचे बब्बर शेर धीरा चिड़ियाघर की शान बढ़ाएगा और दर्शकों के मनोरंजन का भी जरिया बनेगा।

हिमाचल प्रदेश के पालमपुर स्थित गोपालपुर चिड़ियाघर से आया बब्बर शेर धीरा रोहतक चिड़ियाघर की शान बढ़ाएगा। रोहतक चिड़ियाघर में गत वर्ष बब्बर शेर के पिंजरे का लगभग 80 लाख रुपए की लागत से निर्माण किया गया था। यहां पर बब्बर शेर दर्शकों का मनोरंजन भी करेगा।

मंडलायुक्त जगदीप सिंह ने चिड़ियाघर के अधिकारियों के विकास कार्यों व वन्य जीवों के आदान-प्रदान बारे बैठक की थी। मंडलायुक्त जगदीप सिंह ने नवनिर्मित शेर के बाड़े में शेर लाने के बारे में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। विभाग द्वारा कार्यवाही करते हुए रोहतक चिड़ियाघर को एक-एक मादा शेरनी पिपली चिड़ियाघर व भिवानी चिड़ियाघर से व नर पालमपुर हिमाचल प्रदेश से उपलब्ध करवाया गया है।

2 महीने के रिकॉर्ड समय में भारत सरकार ने स्वीकृति व आदान-प्रदान प्रस्ताव को सिरे चढ़ाया गया है। धीरा चिड़ियाघर पहुंच गया है। मंडल आयुक्त जगदीप सिंह भी चिड़ियाघर पहुंचे और उन्होंने नए मेहमान देखा व रिकॉर्ड समय में तीन शेर उपलब्ध करवाने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया और बधाई दी। उन्होंने नए शेर धीरा की उम्र 2 वर्ष है, अब चिड़ियाघर में 3 बब्बर शेर, 5 शेर (टाइगर), 8 तेंदुए हो गए हैं। शीघ्र ही रोहतक चिड़ियाघर में और नए मेहमान पर्यटकों को देखने को मिलेंगे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!