YouTube player

रोहतक में पुराने ITI पुल के पास तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। जिसने रेहड़ी व स्कूटी को टक्कर मारी दी। हादसे में रेहड़ी सवार बिहार के रहने वाले दो लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि इसमें कार ही नहीं रेहड़ी व स्कूटी भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं कार सवार घटनास्थल से फरार हो गया।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच आरंभ कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो कार तेज रफ्तार में थी और उसने यह एक्सीडेंट किया है। हादसे के बाद कार मौके पर कुछ समय के लिए रुकी थी। वहीं बाद में कार ड्राइवर वहां से फरार हो गया।

कार की टक्कर से रेहड़ी व स्कूटी सवार चार लोगों को गंभीर चोटें आई थी। जिनमें से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। जहां घायलों को उपचार चल रहा है। वहीं भी मामले में कार्रवाई कर रही है

सड़क हादसे में मरने वाले दोनों बिहार के रहने वाले हैं। जो फिलहाल रोहतक की श्रीनगर कॉलोनी में किराए के मकान में रहते थे। जिनकी पहचान श्री नगर कॉलोनी निवासी करीब 50 वर्षीय शीबू व रोहित के रूप में हुई है। शीबू आइसक्रीम की रेहड़ी लगाता है। वहीं रोहित भी रेहड़ी पर ही काम करता है। इस हादसे में रेहड़ी सवार बिहार के हाल श्रीनगर कॉलोनी निवासी कुंदन को व स्कूटी सवार न्यू विजय नगर निवासी दिनेश वर्मा को चोटें आई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, पुरानी ITI पुल पर रात को कार तेज रफ्तार में थी। जिसने रेहड़ी व स्कूटी को टक्कर मार दी। जिस समय टक्कर मारी उस समय रेहड़ी में 3 लोग व स्कूटी पर 1 व्यक्ति सवार था। जो अपने-अपने गंतव्य पर जा रहे थे। लेकिन बीच रास्ते में पुरानी आइटीआई पुल पर कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

आर्य नगर पुलिस थाना के SHO देवेंद्र कुमार ने बताया कि कार की टक्कर से 2 की मौत हो गई और 2 घायल है। पुलिस भी मामले की जांच कर रही है। मामले को गंभीरता से लेकर बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जिसके आधार पर कार ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई की जाएगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!