अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के संरक्षक कुलदीप बिश्नोई ने देवेंद्र बुढ़िया को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटा दिया है। परसराम बिश्नोई को महासभा का नया अध्यक्ष बनाया गया है। कुलदीप बिश्नोई ने सोशल मीडिया (X) पर पोस्ट डालकर इसकी जानकारी दी। इसको लेकर एक पत्र भी जारी किया है।

कुलदीप बिश्नोई ने पत्र में लिखा अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा सदैव गुरू जंभेश्वर भगवान के दिखाए आदर्शों को आगे बढ़ाते हुए समाजसेवा की दिशा में अपने कर्तव्यों को पूरा करने का प्रयास करती आई है और हमेशा करती रहेगी। व्यक्ति, पद और निजी स्वार्थों से ऊपर उठकर हम सबको मिलकर समाज की एकजुटता की दिशा में कार्य करते रहना है।

नई परिस्थितियों को देखते हुए समाज के सभी प्रबुद्धजनों से विचार विमर्श करने के बाद महासभा में प्रधान पद पर नई नियुक्ति की गई है। मुझे पूर्ण विश्वास है की परसराम बिश्नोई स्वर्गीय रामसिंह के गौरवशाली इतिहास को आगे बढ़ाते हुए महासभा को नई ऊंचाइयां प्रदान करेंगे।

इससे पहले मंगलवार को देवेंद्र बुढ़िया ने हरियाणा में BJP के विधायक रणधीर पनिहार पर बदसलूकी के आरोप लगाने के बाद जोधपुर में बिश्नोई समाज के लोगों से मीटिंग की।

इस मीटिंग में बुढ़िया ने सोमवार को रणधीर पनिहार और उनके बीच हुए घटनाक्रम के बारे में विस्तार से बताया। देवेंद्र ने कहा कि अब समाज को निर्णय लेना है कि उनको क्या करना है। बुधवार को दोपहर 2 बजे दोबारा मीटिंग होगी। जिसमें समाज जो फैसला करेगा वह सर्वमान्य होगा। इसके साथ उन्होंने कुलदीप बिश्नोई पर भी कई आरोप लगाए।

देवेंद्र को बिश्नोई महासभा के अध्यक्ष पद से हटाया​​​​​​​:कुलदीप ने परसराम को जिम्मेदारी सौंपी, बुढ़िया ने 10 करोड़ मांगने का लगाया था आरोप

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!