डेरा सच्चा सौदा के मुखी राम रहीम की पैरोल का करीब एक हफ्ता बचा है। इस वजह से राम रहीम का ज्यादातर वक्त डेरा प्रेमियों से सवाल-जवाब में बीत रहा है। हालांकि जेल के बारे में पूछे सवाल पर राम रहीम थोड़ा असहज हो गया। ऑनलाइन सत्संग में एक प्रेमी ने सुनारिया जेल में सब्जी उगाने के बारे में पूछ लिया।
डेरा प्रेमी ने पूछा कि सुनारिया जेल में आप खेती करते हो। कोई सब्जी उगाई हो, जिसे खाने का मौका सबको मिला हो, उसके बारे में बताईए। इस पर राम रहीम के चेहरे पर शिकन नजर आई। हालांकि राम रहीम ने इसका अनमने ढंग से जवाब दिया।
राम रहीम ने कहा कि हम वहां पर हम खेतीबाड़ी करते हैं। वहां सब्जियां भी होती है, सारा कुछ भी होता है, वहीं पर कैदियों के लिए भोजन बनता है। खेतीबाड़ी का शौक है, वहां पर यह कर्म करते रहते हैं।
एक प्रेमी ने राम रहीम से सवाल पूछा कि मुसीबतों में सब डगमगा जाते हैं, आपके भक्तों पर मुश्किलें आई, परंतु उनका हौंसला और विश्वास कायम रहा। डेरे के घोर निंदक भी इस बात को स्वीकार करते हैं। इसका क्या राज है?। राम रहीम ने जवाब दिया कि हम खुली किताब है। हम बच्चों के सामने कोई राज नहीं रखते। ये बच्चे समाज की सेवा करते हैं। हमें बड़े खुशी है कि मुसीबतों के समय एक भी बच्चा टस से मस नहीं हुआ।
करनाल के असंध के सेवादारों ने अजीबोगरीब दावा किया। सेवादारों ने डेरा प्रमुख को बताया कि एक करिश्मा हुआ। नजदीकी गांव का एक बच्चे को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उस बच्चे के परिजनों ने नाम सिमरन किया और आपके नाम की अरदास की तो वह बच्चा जीवित हो गया। राम रहीम ने कहा कि सब राम जी का कमाल है। वे ही सब कुछ करते हैं। कार्यक्रम में नगर पालिका असंध के चेयरमैन भी शामिल हुए।
सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा मुखी राम रहीम की 40 दिन की पैरोल में अब चंद दिन बचे हैं। इस दौरान राम रहीम का ऑनलाइन गुरुकुल के नाम से सत्संग जारी है। इसमें हरियाणा के रतिया से अंडर 12 के एक शूटर साहिब इंसां पहुंचे। राम रहीम ने साहिब को मेडल जीतने का टिप्स दिया
