उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने इसराना में प्रस्तावित मॉडल कॉलोनी का जोनल प्लान 30 अप्रैल तक पेश करने के लिए अधिकारियों को कहा है। कॉलोनी में कहां पर क्या होंगे, कितने प्लॉट काटे जाएंगे। डिप्टी सीएम ने रविवार को बैठक में अधिकारियों से इसकी पूरी प्लानिंग मांगी। बैठक में पानीपत के डीसी सुशील सारवान भी शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि कॉलोनी का पूरा प्लान बनाकर 30 अप्रैल तक देना होगा।

डीसी ने कहा कि यहां रहने वालों को तमाम सुविधा दी जाएगी। इसका भी प्लान किया जाएगा। यहां कम्यूनिटी सेंटर, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, प्राइमरी स्कूल, पार्क, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, पेट्रोल पंप समेत तमाम मूलभूत सुविधाएं कॉलोनी वासियों को मिलेगी। 48 एकड़ में कॉलोनी बनेगी।

लोगों को उचित दाम पर 200 से 500 गज तक के प्लाट मिलेंगे। इसमें 60 प्रतिशत हिस्सेदारी मूल इसराना वासियों की रहेगी और 40 प्रतिशत हिस्सेदारी सबके लिए ओपन होगी। कोई भी बोली में भाग लेकर प्लाॅट खरीद सकेगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!