रोहतक स्थित पीजीआईएमएस के बॉयज हॉस्टल में एक 23 वर्षीय डेंटल सर्जन डॉ देवेंद्र ने मंगलवार शाम जूनियर्स के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। वारदात के समय जूनियर्स एग्जाम देने गए थे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर मौके से सुसाइड नोट बरामद किया है। वहीं परिजनों ने इस मामले में साजिश का अंदेशा जताया है।

घटना स्थल पर जांच करती पुलिस की टीम। - Dainik Bhaskar

रोहतक शहर निवासी डेंटल सर्जन डॉ देवेंद्र (23) ने मंगलवार शाम लगभग पांच बजे बॉयज हॉस्टल के अपने जूनियर्स के कमरे पहुँचे, उस समय कमरे के तीनों छात्र परीक्षा देने गए हुए थे। इस बीच डॉ. देवेंद्र ने शॉल से कमरे के छज्जे पर फंदा लगाकर जान दे दी। जूनियर छात्र रविंद्र जो सबसे पहले एग्जाम देकर वापिस आए ने बताया कि 5:30 बजे के करीब जब वो लौटे तो कमरे का दरवाजा खोलते ही उन्हें डॉ. देवेंद्र का शव लटका देखा। जिसे देख उन्होंने भागकर हॉस्टल प्रबंधन और अपने साथियों को इसकी जानकारी दी।

मौके पर आए मृतक डॉ. देवेंद्र के पिता बलजीत ने बताया कि उनका बेटा सुबह घर से खाना खाकर और लंच लेकर निकला था। वह रोजना घर से ही कॉलेज आता था। उसके व्यवहार से कहीं ऐसा नहीं लगा कि वह इस प्रकार का कदम उठाएगा, इसकी जांच होनी चाहिए। इसमें किसी की साजिश भी हो सकती है।

मामले में पीजीआई थाना एसएचओ प्रमोद गौतम ने बताया कि घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं। अभी कुछ खास नहीं कहा जा सकता। सुसाइड नोट बरामद किया गया है। परिजनों के लिखित बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!