रोहतक में डेंगू पांव पसारने लगा है। बुधवार को रोहतक के सेक्टर-2 और प्रेम नगर में एक-एक डेंगू का मरीज मिलने से हड़कंप मच गया। मंगलवार को जहां एक डेंगू का मरीज मिला था, वहीं बुधवार को 2 और मरीज मिल गए। अब तक जिले में कुल 3 डेंगू के मरीजों की पुष्टि हुई है। जबकि पिछले वर्ष 69 डेंगू के मरीजों की पुष्टि हुई थी।

दूसरे दिन भी मिले डेंगू के मरीजों ने विभाग की चिंता भी बढ़ा दी है। इधर, डीसी ने भी विभागों को मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए निर्देश दिए हैं। साथ ही जहां-जहां डेंगू मरीज मिले हैं, वहां स्वास्थ्य विभाग द्वारा एंटी लार्वा एक्टिविटी चलाई गई है। वही नगर निगम द्वारा फोगिंग करवाई जाएगी।

बुधवार को अर्बन में 64 स्थानों पर मच्छर का लार्वा पाया गया। जिसमें से बाबरा मोहल्ला और सराय मोहल्ला मे 13, खोखरा कोट मे दो, शास्त्री कॉलोनी में 11, सलारा मोहल्ला मे पांच, भगत कॉलोनी में 9, एमडीयू में एक, दुर्गा कॉलोनी में 4, मॉडल टाऊन मे 7, जनता कॉलोनी में 7 और विजय नगर में 5 स्थानों पर लार्वा पाया गया। सभी को विभाग द्वारा नोटिस जारी कर दिए गए हैं।

मच्छर का लार्वा मिलने पर संबंधितों को हिदायत दी गई हैं कि वे लार्वा को ना पैदा होने दें। विभाग की टीम द्वारा 72 घण्टे में दोबारा विजिट की जाएगी। अगर उस समय लार्वा पाया गया तो नगर निगम को लिखकर चालान कटवाया जाएगा। अभी तक जिले में इस वर्ष 1120 लोगों को विभाग द्वारा नोटिस जारी किए जा चुके हैं।

जिला मलेरिया वर्किंग कमेटी में DC कैप्टन मनोज कुमार ने सभी विभागों को मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए दिशा निर्देश दिए। वहीं पब्लिक हैल्थ को एरिया में सभी लीकेज पाईप को दुरुस्त करने व नगर निगम को केस बेस फॉगिंग के लिए कहा गया है। शिक्षा विभाग को बच्चों के माध्यम से लोगों के बीच में जागरूक अभियान चलाने के लिए निर्देश दिए।

सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने सभी से अपील की कि अपने यहां कहीं भी पानी को खड़ा ना रहने दें। जहां भी सम्भावना हो पानी की निकासी का प्रबंध किया जाए। खड़े पानी में काला तेल डालें और पूरी बाजू के कपड़े पहनकर ही घर से बाहर निकले। मच्छरदानी का प्रयोग करें।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!