रोहतक में पहलवानों के समर्थन में किसान विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान मकड़ौली टोल को 3 घंटे के लिए फ्री करवाया गया। किसानों ने दोपहर करीब 1 बजे तक टोल को फ्री रखने का निर्णय लिया है।बता दें कि WFI अध्यक्ष बृजभूषण के खिलाफ पहलवान दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं। इस दौरान पुलिस ने भी पहलवानों के साथ सख्ती की। जिसके बाद विरोध बढ़ा और पहलवानों ने देशवासियों से आह्वान किया कि वे समर्थन में खड़े हों।मकड़ौली टोल पर तैनात पुलिस बल व किसान नेता

इसके चलते पहलवानों का समर्थन करते हुए किसानों ने आज टोल फ्री करवाने का निर्णय लिया। जिसके बाद शुक्रवार को किसान मकड़ौली टोल पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस बल को भी तैनात किया गया। लेकिन किसानों ने टोल फ्री करवा दिया।भारतीय किसान यूनियन की जिला अध्यक्ष गीता अहलावत ने कहा कि जंतर मंतर पर पहलवानों के साथ बर्बता हुई है। दो खिलाड़ियों के चोट लगी हुई है। वे खिलाड़ी कोई बम लेकर नहीं आ रहे थे। वहां बारिश के कारण पानी भर गया था और वे चारपाई लेकर आ रहे थे। उन पहलवानों का अभ्यास और डाइट छुटी हुआ है। ये खिलाड़ी ही मेडल लेकर आते हैं।

उन्होंने सरकार को आडे हाथों लेते हुए कहा कि जब ये पहलवान मेडल लेकर आते हैं तो पीएम व सीएम शुभकामनाएं देते हुए नहीं थकते। लेकिन अब इन पहलवानों के साथ इस तरह बर्ताव किया जा रहा है। स्थिति यह है कि हौनहार खिलाड़ी सड़कों पर बैठने को मजबूर हैं। उनके लिए भी सरकार को सोचना चाहिए। यह ट्रेलर था। अगर सरकार के कानों पर जूं नहीं रेंगी तो वे कड़ा कदम उठाने को मजबूर होंगे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!