MDU Rohtak

रोहतक के महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में विभिन्न UG पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं 17 मई से शुरू होंगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीएस सिन्धु ने बताया कि बीए, बीएड के चौथे, छठे व आठवें सेमेस्टर की फुल, री-अपीयर व इंप्रूवमेंट तथा सातवें सेमेस्टर की केवल री-अपीयर की परीक्षाएं, बीएससी व बीएड की छठे व आठवें सेमेस्टर की फुल, री-अपीयर व इंप्रूवमेंट तथा सातवें सेमेस्टर की केवल री-अपीयर की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं।बीए पास/ऑनर्स की चौथे सेमेस्टर की रेगुलर, री-अपीयर व इंप्रूवमेंट की परीक्षा, बीएसडब्लू के चौथे सेमेस्टर की रेगुलर व री-अपीयर की परीक्षाएं 18 मई से तथा डीपीएड/बीपीएड की तीसरे सेमेस्टर की केवल री-अपीयर व चौथे सेमेस्टर की फुल व री-अपीयर की परीक्षाएं 22 मई से शुरू होंगी।

BA/BSC/B.COM की पास, ऑनर्स व वोकेशनल की पांचवें सेमेस्टर की री-अपीयर तथा छठे सेमेस्टर की रेगुलर व री-अपीयर, BSC होम साइंस/स्पोर्ट्स साइंस/बायोटेक के पांचवें सेमेस्टर की री-अपीयर तथा छठे सेमेस्टर की रेगुलर व री-अपीयर, बीएसडब्लू/बी. वोक सभी पाठ्यक्रमों/बीए-जेएमसी की पांचवें सेमेस्टर की री-अपीयर तथा छठे सेमेस्टर की रेगुलर व री-अपीयर, बीबीए/बीबीए-सीएएम सेकेंड बीई/बीसीए के पांचवें सेमेस्टर की री-अपीयर तथा छठे सेमेस्टर की रेगुलर व री-अपीयर, बीएचएमसीटी/बीटीटीएम की सातवें सेमेस्टर तथा बीए एलएलबी/एलएलबी/बीबीए एलएलबी की सभी सेमेस्टरों की थ्योरी परीक्षाएं 17 मई से शुरू होंगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!