दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई जुलाई में दिल्ली में हुए एक प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारी निशू आजाद के पिता संजय कुमार पर कथित हमले के मामले में की गई है। स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में संसद मार्ग थाने पर हिंदूवादी संगठनों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने इस मामले में एससी/एसटी एक्ट के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।

जानकारी के मुताबिक, स्वतंत्र भारद्वाज के समर्थन में शनिवार को शिवम ठाकुर और दक्ष चौधरी के नेतृत्व में संसद मार्ग थाने के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शनकारी स्वतंत्र की रिहाई की मांग कर रहे हैं। उनके अनुसार, निशु आजाद ने स्वतंत्र भारद्वाज पर बेबुनियाद आरोप लगाए हैं और मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। इसके अलावा प्रदर्शनकारी निशु पर हिंदू देवी देवताओं का अपमान करने का भी आरोप लगा रहे है।

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन के दौरान एक छात्रा निशु आजाद के पिता का सिर फोड़ने वाले आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को पुलिस ने बुलंदशहर से पकड़ा। भारद्वाज ने एक पॉडकास्ट में स्वीकार किया था कि उसने निशु के पिता संजय कुमार की खोपड़ी फोड़ दी थी। फिर भी सिर्फ एक रात में थाने से छूट गया। वीडियो वायरल होने के बाद शुक्रवार को सीजेपी कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन किया था। पुलिस ने 72 घंटे में गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। बाद में उसे चार घंटे में पकड़ लिया गया।

एससी/एसटी और पॉक्सो में मामले दर्ज पुलिस ने भारद्वाज के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में एससी/एसटी अधिनियम, बीएनएस के तहत पीछा करने, महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने और आईटी एक्ट की धाराएं जोड़ी हैं। उसके खिलाफ पॉक्सो का केस भी दर्ज किया गया है। सीजेपी के सह संयोजक सौरभ दास ने यह जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!