हरियाणा में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने औपचारिक प्रचार की शुरूआत कर दी है। इसके लिए करनाल से ‘हरियाणा मांगे जवाब’ कैंपेन शुरू किया गया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ. उदयभान ने दीपेन्द्र हुड्डा को पार्टी का झंडा भेंट करके इस अभियान की शुरूआत कराई।

राज्य की BJP सरकार के मुखिया नायब सैनी करनाल से विधायक हैं, इसीलिए कांग्रेस ने यहां से भाजपा को चुनौती दी है। वहीं करनाल हरियाणा की सबसे ज्यादा 30 सीटों वाली जीटी रोड बेल्ट में आता है। जो पारंपरिक तौर पर भाजपा का गढ़ माना जाता है। इसे भेदने के लिए कांग्रेस ने यह योजना बनाई है।

दीपेंद्र हुड्‌डा करनाल में पदयात्रा के बाद 9 जिलों के 14 विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगे। फिर इस अभियान को राज्य की सभी 90 सीटों पर लॉन्च किया जाएगा।

वहीं इस अभियान से हुड्‌डा विरोधी सिरसा सांसद कुमारी सैलजा और रणदीप सुरजेवाला गुट ने इससे किनारा कर लिया है। असंध विधानसभा से विधायक शमशेर सिंह गोगी ने कहा कि उन्हें ‘हरियाणा मांगे हिसाब’ अभियान का निमंत्रण नहीं मिला।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!