रोहतक में दुकानदारों पर जानलेवा हमला करने का एक मामला सामने आया है। वारदात उस समय हुई, जब पीड़ित अपनी दुकान में बैठा था। इसी दौरान आरोपी दुकानदार हथियारों सहित वहां पर आए और मारपीट करने लगे। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी नौकरी छोड़कर अपना काम शुरू करने की रंजिश रख रहे थे। मामले की शिकायत पुलिस को दे दी।

रोहतक के गांव कारोर निवासी अरविंद ने सदर थाने में दी शिकायत में बताया कि उसने अपने गांव के नवीन, दीपक, सुधीर, बलवान के साथ मिलकर लाढ़ौत रोड पर करीब 4 माह पहले सरिया और सीमेंट का काम साझेदारी में शुरू किया है। इससे पहले वह झज्जर निवासी सचिन के यहां सरिए के गोदाम में नौकरी करता था। अब उसने अलग काम शुरू कर लिया, जिसके कारण उसका काम कम हो गया। इसी बात को लेकर सचिन उससे रंजिश रखता है और काम बंद करने की धमकी दे रहा था।

उन्होंने बताया कि इसकी रंजिश रखते हुए सचिन और अन्य साथी झगड़ा करने आए थे। लेकिन उसने और पार्टनरों ने आरोपियों के परिवार वालों को बुलाकर उन्हें झगड़ा ना करने के लिए बोला। इसके बाद आरोपी सचिन ने अपने करीब 15 साथियों को दुकान पर बुला लिया। जिनके हाथों में डंडे, सरिया लिए हुए थे। जिन्होंने आते ही मारपीट शुरू कर दी और उसे और उसके साथी सुधीर को चोटें आई। साथ ही आरोपियों ने ऑफिस में तोड़फोड़ भी की। वहीं पार्टनर नवीन, बलवान से भी मारपीट की। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। वहीं हवाई फायर करने की आवाज भी आई। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!